जयनगर/मधुबनी : जयनगर अनुमंडल कार्यालय के समीप टीपीसी भवन में मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जन वितरण प्रणाली व बाल विकास द्वारा संचालित आगनबाड़ी केन्द्र का मुद्दा छाया रहा। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने आईएएस अधिकारी राघवन्द्र सिंह के द्वारा पीडीएस विक्रेताओ पर बरती जा रही अनियमितता को समाप्त कराने में एसडीओ के द्वारा किये जा रहे कारवाई पर उन्हे धन्यवाद दिया। वहीं जन प्रतिनिधियो ने ससमय रायान किराशन का वितरण सूचारू कराने, गरीब लाभार्थियो को उनका हक देने, पीडीएस विक्रेताओ के द्वारा कम वजन अधिक किमत वूसल की भी चर्चा की। मौके पर बासोपट्टी लदनियॉ व जयनगर के आपूर्ति पदाधिकारी , नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, लदिनयॉ प्रखंड प्रमुख प्रमीला देवी, जयनगर उपप्रमुख मिथिलेश पासवान, रामचन्द्र साह, भुषण सिंह, मो जहॉगीर हाशमी, रामअशीष पासवान, हरी सहनी, गणेश पासवान, प्रदीप पासवान समेत अन्य मौजूद थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !