Breaking News

बिहार :: औरत बनकर शराब की तस्करी करता था गोल्डी, दोहरे रूप को देख चौंके मनु महाराज

picsart_09-24-05-21-35पटना : बिहार में लागू शराबबंदी के कानून को ठेंगा दिखाने के लिए तस्कर नए-नए तरीके रोजाना इजाद कर रहे हैं.इस कड़ी में पटना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो शराब की तस्करी के लिए औरत बन जाता था और बड़ी आसानी से पुलिस की आंख में धूल झोंक देता था. गिरफ्तार हुआ शातिर महिला का वेश बनाकर न केवल शराब की तस्करी करता था बल्कि फर्जी तरीके से वोटर आईडी और आधार कार्ड समेत कई सर्टिफिकेट भी बनाता था.
सुल्तानगंज इलाके के रानीघाट लेन से गिरफ्तार अविनाश उर्फ गोल्डी नामक इस शातिर को पुलिस ने रेड के दौरान गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में पुलिस ने जब उसके घर में छापेमारी की तब वहां प्रिंटर और स्कैनिंग मशीन देखकर चौंक गयी. इसके बाद जब गोल़्डी ने पूरी कहानी बतायी तो पुलिस भी चकित रह गई.पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फर्जी तरीके से सर्टिफिकेट, वोटर आईडी, आधार कार्ड का स्कैनिंग करता था और पूर्व के नाम को मिटा कर नया नाम जोड़ने का काम करता था. एसएसपी मनु महाराज के अनुसार वह महिला वेश इसलिए धारण करता था ताकि कोई उसे पकड़ न सके. पुलिस ने उसके घर से दस हजार रुपये नगद और शराब की पांच बोतले भी बरामद की है. पुलिस ने उसके मोबाइल से कई फोटो बरामद किया है जिसमें वो खूबसूरत औरत बना हुआ है.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *