Breaking News

बिहार :: जयनगर के कुआढ़ गांव में गोलीबारी, डेढ़ दर्जन लोग घायल

जयनगर/मधुबनी : जयनगर प्रखंड के डोड़वार पंचायत के कुआढ गांव में पुर्णिमा मेला कमिटि के मामले में दो पक्षो के बीच हुए गोलीबारी में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का ईलाज जयनगर के अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुर्णिमा मेला के लिए कमिटि बनाना था। और आपसी सहमती से दोनो पक्षो के लोगो ने इसे मान भी लिया। लेकिन कुछ मामला को लेकर उत्पन्न विवाद में एक पक्ष की ओर से चली गोली मे दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलो में 40 वर्षीय विजय यादव, 65 वर्षीय विन्देश्वर यादव, 25 राजीव यादव, 20 श्रवण यादव, 70 शिवशंकर यादव व 65 सुदेश्वर यादव एंव 65 महेवश्वर यादव को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय रोहित यादव, 35 उपेन्द्र यादव, 70 रामप्रीत यादव, 26 नरेश यादव, जयभोलाशिव सेवा समिति के अध्यक्ष 30 वर्षीय अवधेश यादव,35 वर्षीय रविन्द यादव शामिल है। अस्पताल के चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रविन्द्र यादव, सुखदेव यादव व महेश्वर यादव को डीएमसीएच रेफर कर दिया है। इधर मारपीट व गोलीबारी मामले में पुलिस के द्वारा दोनो पक्षो से बयान लिया जा रहा है।

Check Also

बिहार के इन जिलों में बदला मतदान का समय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    डेस्क। निर्वाचन आयोग ने भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *