Breaking News

बिहार :: दरभंगा में फिर गरजी बंदूक, वकील पुत्र को मारी गोली

दरभंगा : दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा बस स्टैंड पर हुए तिहरे हत्याकांड का एक महीना भी नहीं पूरा हुआ कि एक बार फिर दरभंगा शहर के बीचों बीच बंदूक गरजी। मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के दोनार भठियारीसराय मुहल्ले में बीती रात करीब 10.45 बजे एक बाईक पर सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती है। जख्मी युवक नाका 5 निवासी वकील मो. नासिर का पुत्र मो. जिया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची जहां से पुलिस ने 9 एमएम की गोली बरामद की है। नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। अपराधियों की पहचान मो. आरजू और मो. शोएब के रूप में की गई है। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2016 को भी मो. जिया को गोरी मारी गई थी तब डीएमसीएच में इलाज के दौरान उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *