बेनीपट्टी/मधुबनी : अरेड़ थाना क्षेत्र के चंपा गांव के नवविवाहिता को जला कर मार देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतका के मां से मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी के विषौल गांव के नंदलाल यादव की पुत्री सुगिया देवी (19) की शादी अरेर थाना क्षेत्र के चंपा गांव निवासी रंजीत यादव से इसी वर्ष अप्रैल माह में हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा नवविवाहिता के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। मृतका की मां संतोलिया देवी ने इस संबंध में मृतका के पति रंजीत यादव, ससुर एवं सास पर आरोप लगाते हुए अरेर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उधर मृतका के पिता नंदलाल यादव ने बताया कि शादी में पांच लाख रुपये खर्च करने के बाद भी आरोपियों की ओर से रुपये व सोना लाने का दबाव दिया जाता था। जिसके कारण उनके बेटी को यातनाएं दी जाती थी। उधर मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के जल जाने की सूचना मिलते ही बेटी के ससुराल पहुंच कर उसे गंभीर अवस्था में पटना ले गया। जहां मृतका ने सारी घटना की जानकारी दी। इलाज के क्रम में ही उनकी बेटी की मौत हो गयी। उधर सूत्रों की माने तो घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार बताये जा रहे है।इस संबंध में एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि अरेर के चंपा गांव की घटना की जानकारी मिली है। घटना में संलिप्त कुछ लोग भी आग से जख्मी है। गुप्त जगहों पर इलाज करा रहे है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देष दिये गये है।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !