जयनगर/मो अली : जयनगर पुलिस ने गुरूवार को स्थानीय वाटरवेज चौक से शराब के नशे में धुत दो साधु वेशधारी को करीब 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब के साथ गिरफ्तार साधु की पहचान उपेन्द्र सहनी 60 वर्ष पे फोदार सहनी व सदानन्द गिरी 55 वर्ष पे बहादुर गीरी के रूप में किया गया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि दोनो समस्तीपुर के निवासी है। गुरूवार को वाटरवेज चौक पर जब पुलिस के गश्ती दल ने नशे में धुत दोनो साधुनुमा व्यक्ति की तलाशी ली तब दोनो के पास से 750 एमएल की 4 व 180 एमएल की 2 नेपाली निर्मित अग्रेजी शराब एंव दे बोतल देशी शराब बरामद किया गया। दोनो को जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में शराबबंदी कानून के लागु होने के बाद से शराब तस्करी को लेकर सुर्खियो में आये भारत नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर शराब के मामले में साधु की गिरफ्तारी का यह मामला है। दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस ने पड़वा गांव से गुरूवार को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में शिवराज सिंह पे घुरन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि परिजनो ने इसकी शिकायत दर्ज की थी।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !