Breaking News

बिहार :: परंपरागत तरीके से महाराज चित्रगुप्त पूजा के बहाने हुआ मिलन समारोह

गढ़हरा (बेगूसराय)/संवाददाता : रेलवे गंगा ब्रिज कांलोनी गढ़हरा में चित्रगुप्त पूज्यनोत्सव के बहाने बुद्धिजीवियों का मिलन समारोह सह भोज का आयोजन परम्परागत तरीके से हुआ। देर रात तक सैकड़ों परिवार के महिला, पुरुष व बच्चों ने पूजा का आनंद लिया। मौके पर संयोजक रतन वर्मा ने कहा कि समस्त रेलकर्मी और मित्रों का आभारी हूं कि चित्रगुप्त पूज्यतोत्सव में शामिल होते हैं। मानव को अपने कर्मों से जाना जाता है। भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद से लोगां को शिक्षा, संस्कार और सत्कार से बेहतर कार्य करने का बल प्रदान होता हैं। मौके पर अशोक सिन्हा, अरुण श्रीवास्तव, संजीत वर्मा, वसंत श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, शंकर सिन्हा, डा. शम्भू प्रसाद सिन्हा, राजेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया गोपी नाथ साह, जीवानंद मिश्रा, शशिकांत आदि थे। मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। गढ़हरा वार्ड संख्या 10 में भी स्वतंत्रता सेनानी जंगबहादुर प्रसाद के आवास परिसर में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक महाराज चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया।

Check Also

बिहार के इन जिलों में बदला मतदान का समय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    डेस्क। निर्वाचन आयोग ने भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *