बेनीपट्टी/मधुबनी : जिला परिषद् के योजनाओं को हर जगहों पर पूर्ण कराया जा रहा है। पीसीसी सड़क के निर्माण से गांव की तरक्की होती है। लोग आसानी से इन पथ पर आवाजाही कर लेते है। जिससे लोगों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी काफी सहुलियतें मिलती है।उक्त बातें सोमवार को मधुबनी के जिप अध्यक्ष शीला मंडल ने बेनीपट्टी के पाली में करीब पांच लाख की लागत से निर्माण होने वाली सड़कों का षिलान्यास करते हुए कहा। उक्त तीनों पथ तेरहवी वित्त आयोग की राषि से निर्माण होना है। वहीं जिप क्षेत्र संख्या-05 की सदस्य खुषबू कुमारी ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विकास के नाम पर ही जनता ने उन्हें वोट दिया है। विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र के सड़क से बंचित हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि जिप सदस्य श्रीमती कुमारी ने अपने क्षेत्र के पाली में सोमवार को करीब पांच लाख की लागत से निर्माण होने वाली तीन पीसीसी पथ का षिलान्यास किया। पाली गोठ में सुरेष पांडेय के घर से रामपुकार ठाकुर के घर तक करीब 1 लाख 75 हजार की राषि, भरांठ से बचनू मंडल के घर तक करीब 1 लाख 85 हजार एवं पाली के मंझिला टोल में ध्यानी दास के घर से प्रकाष दास के घर तक जो करीब एक लाख दस हजार की राषि से निर्माण होगा,उक्त योजनाओं का षिलान्यास किया गया। मौके पर बीजेपी नेता रौषन मिश्रा, मिथिलेष देवी, ललितेष कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !