नूरसराय : थाना क्षेत्र के ककड़ियाँ गाँव से मिल्की पर जाने वाले बोरिंग के अलंग के पास मारुति वैन में रखे शराब के बड़ी खेप बरामद की गयी। शराब बिक्री के लिए कहीं ले जाने की तैयारी में था। इस अवसर पर नूरसराय थाना में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी विजय कुमार ने कहा गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजन मालवीय व आनंद महतो, पवन कुमार पुलिस बल के साथ जब गुरूवार की रात्रि छापेमारी किया, तब शराब कारोबारी भागने में सफल रहा जबकि मारुति वैन जिसका न० बीआर 22 5282 व शराब बरामद किया गया। बरामद शराब में 44 बोतल 750 एमएल व 72 बोतल 350 एमएल का पंजाब निर्मित शराब है। डीएसपी विजय कुमार ने कहा कि शराब व शराब व्यापारी किसी भी हाल में बख्से नही जायेंगे। इस मामले की जांच की जा रही है। वही थानाध्यक्ष राजन मालवीय ने कहा कि नूरसराय थाना के शराब कारोबारी को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा। पुलिस शराब कारोबारियों पर कड़ी करवाई करेगी।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !