Breaking News

बिहार राम विलास पासवान को मनाने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव !

(संजय कुमार मुनचुन) :  केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से की मुलाकात बिहार और यूपी उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों की हार के बाद और टीडीपी के एनडीए से बाहर जाने के बाद रामविलास पासवान और चिराग पासवान ने एनडीए में साथी दलों के साथ भेदभाव को लेकर सवाल उठाये थे उसके बाद आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी महासचिव और बिहार बीजेपी के इंचार्ज भूपेन्द्र यादव ने रामविलास पासवान से मुलाकात कर नाराजगी

को दूर किया और भरोसा दिया एनडीए की बैठक पहले से ज्यादा होगी और सभी साथी दलों की बातों को सुना जायेगा और उनकी समस्याओं का हल करने में जो भी मदद बीजेपी और सरकार के स्तर पर हो सकती होगी वो की जायेगी इससे पहले पटना में शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पासवान ने कहा था कि यूपी और बिहार में उपचुनाव में मिली हार से राजग को बड़ा नुकसान हुआ है उन्होंने कहा था कि हमारा नारा सबका साथ सबका विकास है ऐसे में हमें सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा उन्होंने कहा कि बिहार उपचुनाव में सिम्पैथी वोट के कारण ही हमारी हार हुई है बिहार के अररिया में हार होगी ये पहले से ही पता था |

उन्होंने राजग में रहने के एक प्रश्न के उत्तर में कहा था जिन्हें जाना है वे जा रहे हैं हम लोग राजग में हैं और आगे भी रहेंगे गौरतलब है कि रामविलास पासवान के बेटे और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने भी शुक्रवार को उपचुनाव में राजग की हार को चिंता का विषय बताया था|

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *