रिपोर्टेर:पंचदेव यादव।
लखनऊ।मलिहाबाद सम्पूर्णानन्द स्टेडियम बनारस में 25 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में मलिहाबाद के 2 बच्चों ने कास्ंय पदक जीतकर अपनी प्रतिभा से जोश अकादमी मलिहाबाद का नाम रौशन किया। जोश एकदमी के कोच मो0सैफ खान ने जानकारी के दौरान बताया साथ ही जगदीशपुर गांव निवासी किसान राजकुमार के बेटे अजीत कुमार और अमानीगंज गांव निवासी बालकराम का बेटा अभिषेक कुमार सब जूनियर बाक्सिंग प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता रहे है। 13 वर्षीय अभिषेक और 12 वर्षीय अजीत दोनों इसी अकादमी में बाक्सिंग सीख रहे है। दोनों अपनी बॉक्सिंग को लेकर अपना भविष्य तय करना चाहते है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !