प्रदर्शित होने को आतुर कुछ मैथिली फ़िल्मों में ‘‘प्रेमक बसात’’ का नाम आजकल हर किसी की जुबान पर है। ‘जे. एम. के एंटरटेनमेन्ट’ बैनर तले बन रही इस फ़िल्म का ‘टीज़र पोस्टर’ हाल ही में जारी किया गया है। जैसे ही सोशल मीडिया के द्वारा लोगों के सामने यह पोस्टर
आया, लोगों नें मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा की।
रीलीज़ होनें का इंतज़ार बेसब्री से करने लगे हैं। इस फ़िल्म के निर्माता, वेदांत झा का कहना है कि यूॅं तो निर्माता के रुप में उनकी यह पहली फ़िल्म है किन्तु इस फ़िल्म के निर्माण से जुडे लोग काफ़ी अनुभवी हैं। बातचीत के दरम्यान फ़िल्म के लेखक-निर्देशक, रुपक शरर ने बताया कि जहाॅ इस फ़िल्म की कथा-पटकथा दर्शकों को बेहद पसंद आएगी, वहीं इसके गीत-संगीत
लोगों द्वारा अरसे तक गुनगुनाए जाएॅंगे।
अपने ‘टीज़र पोस्टर’ को मिल रही वाह-वाही से फ़िल्म के निर्देशक काफ़ी प्रसन्न दिखे। उन्होंने निर्माता वेदांत झा और कार्यकारी निर्माता कुणाल ठाकुर का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हम सबने एक साथ, एक ही सपना देखा कि मैथिली में एक ऐसी फ़िल्म का निर्माण किया जाय जिससे कि इस इंडस्ट्री जो कि अभी स्थापित नही है, वहां बाज़ार स्थापित होने का मार्ग प्रशस्त हो।
हालाॅंकि फ़िल्म का प्रोमो आना अभी बाक़ी है किन्तु पोस्टर के माध्यम से इसका एक संवाद, ‘‘प्रेम सॅं पैघ धर्म अहि धरती पर आर कोनो नहि अछि’’,लोगों के बीच अभी से चर्चित होने लगा है।
विशुद्ध रुप से विवादित हिन्दू-मुस्लिम की प्रेम कहानी पर अधारित इस फ़िल्म के कलाकारों में नेपाल के इंटरनेशनल माॅडल, पीयूष कर्ण और कोलकाता की चर्चित अभिनेत्री, रैना बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। साथी कलाकार की भूमिका में जीतू सम्राट, मोना रे, शरत सोनू,, कल्पना मिश्रा, प्रज्ञा झा, आरती मिश्रा, शैल झा, एस. सी. मिश्रा, प्रेम नाथ झा, आकाशदीप, अनुराग कपूर, राजीव झा, आशुतोष सागर, राजेन्द्र कर्ण और गोविन्द पाठक के नाम अग्रगण्य हैं।

बाॅलीवुड के अनुभवी कैमरामैन, नरेन्द्र पटेल ने इस फ़िल्म का छायांकन किया है। गीतकार, शेखर अस्तित्व, अयोध्यानाथ चैधरी और सारिका कुमार के गीतों को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है, मिथिलांचल के दो बेहतरीन संगीतकारों की जोड़ी ने जिनके नाम हैं, सरोज सुमन
व प्रवेश मल्लिक। उल्लेखनीय है कि दोनों ने ख़ुद के लिखे गीतों को भी सुमधुर संगीत में पिरोया है। निर्देशक रुपक शरर की मानें तो मैथिली फ़िल्म में अब तक शायद ही किसी ने संगीत को लेकर एक साथ इतने सारे आयाम प्रस्तुत किये हैं, जितने कि इस फ़िल्म में है।
इसमें रोमांटिक गाने के साथ-साथ सूफ़ी, क़व्वाली, निर्गुण और लोकधुनों पर आधारित गीतों का समावेश किया गया है। अब दर्शकों को बेसब्री से इस फ़िल्म के आने का इंतज़ार है जिसे मिथिलांचल और नेपाल में एक साथ रीलिज करने की योजना है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !