Breaking News

यूपीकोका का विरोध कर विपक्ष ने किया साबित,वह अपराधियों के साथ है:बीजेपी

बीजेपी के प्रदेश ने कहा कि बसपा सरकार में पार्टी सुप्रीमो मायावती यूपीकोका कानून लेकर खुद आई थीं।तब सपा और कांग्रेस के लोगों ने इस कानून को पास नहीं होने दिया था।

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा​ कि यूपीकोका कानून पास कराकर सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।इस कानून को लेकर नकारात्मक भूमिका में रहे विपक्ष के साथियों ने यूपीकोका का पुरजोर विरोध कर ये साबित कर दिया कि उनकी सहानुभूति उत्तर प्रदेश की आम अवाम से नहीं है।वे उन संगठित माफियाओं और अपराधियों के साथ हैं, जिन्होंने पिछले 15 सालों के दौरान प्रदेश में तांडव मचाया।सपा-बसपा की सरकारों में हमेशा जिन्हें संरक्षण मिलता रहा।ये कानून उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में मील का पत्थर साबित होगा।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि हैरानी की बात ये है कि खुद बीएसपी सरकार में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ये कानून लेकर आई थीं।तब सपा और कांग्रेस के लोगों ने इस कानून को पास नहीं होने दिया।अब भारतीय जनता पार्टी इसी कानून को पास कराकर उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नई इबारत लिखने जा रही है. तब सपा से दोस्ती के बाद बीएसपी के साथी भी इस कानून के खिलाफ आ खड़े हुए हैं।

शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले ये वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद हर हाल में कानून का राज कायम होगा।इसके लिए हर कदम उठाएंगे और अब जनादेश मिलने के बाद इसी दिशा में सरकार अपना वायदा पूरा करने जा रही है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जनता चाहती है कि प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में पले बढ़े सफेदपोश माफियाओं और अपराधिक गिरोहों की कमर टूटे।प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार इसी दिशा में काम करते हुए हर रोज अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।पुलिस और बेगुनाह लोगों पर गोली चलाने वाले अपराधियों की गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है।इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश में अब तक 12 सौ से ज्यादा मुठभेड़ हो चुकी हैं।

इन मुठभेड़ों में अब तक 40 से ज्यादा अपराधी मारे भी जा चुके हैं।इन अपराधियों को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सरकार यूपीकोका का कानून लेकर आई थी। विपक्ष ने इस कानून का स्वागत करने की बजाए इसका पुरजोर विरोध किया।इससे विपक्ष ने साबित कर दिया कि उनकी सहानुभूति जनता के साथ नहीं बल्कि माफियाओं और गुंडों के साथ है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *