लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
लखनऊ ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार से खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जंहा एक एच सी पी को ऐंटी करप्शन की टीम ने रंगे हांथो रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि पूरा मामला लखनऊ के पी जी आई थाने में तैनात एच सी पी ( मुख्य आरक्षी प्रोन्नत वेतमान) से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जिसने पी जी आई थानाक्षेत्र के निवासी सुरेंद्र कुमार चौरसिया को जिसने बीते दिनों अपनी जमीन संम्बंधी विवाद के निपटारे हेतु पी जी आई थाने पर तैनात एच सी पी को पूर्व में भी बीस हजार रुपये दिए थे पर बावजूद इसके एच सी पी का लालच बढ़ता चला गया जिसके बाद एच सी पी संकटा प्रसाद मौर्या ने सुरेंद्र से पुनः तीस हजार रुपयो की पेशकश कर डाली जिसके बाद सुरेंद्र ने काम के बदले तीस हजार रुपये घूस मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी वन्ही आज एंटी करप्शन टीम ने सुरेंद्र के द्वारा फोन करके आरोपी एच सी पी सकता प्रसाद मौर्या को पी जी आई अस्पताल के गेट पर बुलाया जंहा टीम ने रँगे हांथो तीस हजार रुपये लेते हुए संकटा प्रसाद मौर्या को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम पकड़े गये आरोपी को आलमबाग थाने ले आयी जंहा उसका दाखिला करते हुए न ऐंटी करप्शन एक्ट के तहत टीम ने आरोपी को जेल भेज दिया है बताया जा रहा है कि आरोपी संकटा प्रसाद शुरू से ही बगैर लेन देन के किसी भी फरियादी का काम नही करता था

इस संबंध आरोपी का कहना है कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है इनकी ना मेरे पास कोई जांच है और ना ही मेरे पास कोई इन की विवेचना है यह यह किस बात का मुझे रुपया देंगे इन्होंने मुझ से 4 माह पूर्व आवास विकास में फ्लैट दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे यह आवास विकास में दलाली का काम करते हैं हम को फ्लैट नहीं दिला पाए एक महिला का भी अठ्ठारह लाख रुपया इन्होंने लिया था जिसको भी यह फ्लैट नहीं दिलवा पाए चार-पांच दिन पहले इन्होंने मुझको एक एफिडेविट दिया जिसमें ईन्होंने लिखा कि आपको मार्च के अंतिम तक आपको फ्लैट दे देंगे या आपको अन्य किसी जमीन की रजिस्ट्री करा देंगे इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं अगर आपको फ्लैट नहीं दिला पाया तो आपको मैं रुपया धीरे-धीरे करके दे दूंगा इन्होंने आज मुझे टेलीफोन करके बुलाया था और कहा था कि आज मैं आपको तीस हजार रुपया दूंगा मैं रुपया ले ही रहा था इनसे तभी मुझे टीम ने गिरफ्तार कर लिया और बोले कि यह रिश्वत का रुपया है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !