Breaking News

राज्यसभा चुनाव: संख्या बल जुटाने में कहीं डिनर डिप्लोमैसी तो कहीं चाय पर चर्चा

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और विपक्ष आमने सामने हैं।23 मार्च को 10 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।इससे पहले दोनों ही पक्ष अपने-अपने खेमे को मजबूत करने और जीत के लिए जरूरी संख्या बल जुटाने में लगे हुए हैं।इसके लिए सपा ने डिनर डिप्लोमैसी तो बीजेपी ने चाय पर चर्चा का सहारा लिया है।
बसपा के राज्यसभा प्रत्याशी भीमराव अम्बेडकर की जीत सुनिश्चित करने के लिए सपा खेमे में डिनर डिप्लोमेसी की कवायद शुरू हुई है।लखनऊ में बुधवार शाम 7 बजे होटल ताज में डिनर का आयोजन किया गया।इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ राम गोपाल यादव, शिवपाल यादव और निर्दलीय विधायकों समेत पूर्व मंत्रियों को न्यौता भेजा गया।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी डिनर में उपस्थित रहें।

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की तरफ से डिनर का आयोजन किया गया।माना जा रहा है कि इस डिनर पर सपा के 200 से ज्यादा सदस्य उपस्थित रहें।वैसे इस डिनर को लेकर नेताओं का कहना है कि ये लोकसभा उपचुनाव में सपा को मिली जीत के सेलिब्रेशन के लिए आयोजित किया जा रहा है।गेस्ट लिस्ट पर नजर डालें तो इस डिनर​ के लिए निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया।राजा भैया अखिलेश सरकार में मंत्री रहे थे,हालांकि उनके मुलायम सिंह यादव से ज्यादा करीबी रिश्ते माने जाते रहे हैं।इनके अलावा बाबगंज से निर्दलीय विधायक विनोद सरोज को भी आमंत्रित किया गया है।राज्यसभा में सीटों की गणित पर नजर डालें तो बसपा के 19, सपा के 10 और कांग्रेस के 7 विधायकों के एक साथ आने के बाद भी सीट जिताने के लिए कुछ विधायक चाहिए।हालांकि ये देखने वाला होगा कि राजा भैया समाजवादी पार्टी समर्थित बसपा उम्मीदवार को समर्थन देते हैं या नहीं।कारण ये है कि बसपा सरकार में राजा भैया के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए और उन्हें कई महीनों तक जेल काटनी पड़ी।

वैसे इस चुनाव में सबकी नजर सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल पर टिकी है।सपा नरेश अग्रवाल को लेकर ज्यादा असहजता देखी जा रही है।कारण ये है कि नरेश अग्रवाल कह चुके हैं कि उनके बेटे और सपा विधायक नितिन अग्रवाल राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का समर्थन करेंगे।उधर सपा के लिए निषाद पार्टी के एकमात्र विधायक विजय मिश्रा ने भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।उन्होंने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन का ऐलान किया है। इसी निषाद पार्टी के साथ गठबंधन कर इसके ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाकर सपा ने गोरखपुर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।हालांकि इस आयोजन को गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह डिनर डिप्लोमेसी नहीं मानते।वह कहते हैं कि यह समाजवादी परिवार का एक मिलन समारोह है,इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं है।हम लोकसभा उपचुनाव में जीत पर एक साथ मिल रहे हैं।उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान इस आयोजन की उन्होंने सोची।वह सभी को व्यक्तिगत तौर पर बुला रहे हैं।उधर सपा की ही तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीजेपी की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है।उन्होंने अपने सरकारी आवास पर बुधवार शाम बीजेपी और सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक बुलाई है।पार्टी की ओर से सीनियर पदाधिकारियों और सरकार की ओर से मंत्रियों को विधायकों के संपर्क में रहने को कहा गया है।चुनावी प्रबंधन के लिए संगठन ने विशेष रणनीतिकारों को जिम्मेदारी दी गई है।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *