धनबाद (रांची बयूरो) : दो वर्ष के इंतजार के बाद भी लंबित मांगें पूरी नहीं करने के विरोध में झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के आह्वान पर राज्य के करीब आठ हजार बिजलीकर्मी मंगलवार सुबह से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। समस्त राज्य के बिजलीकर्मी 27 से 29 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन के महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में हड़ताल पर जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि उर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से वर्ष 2014 से 16 तक के बीच चार बार समझौता हुआ। वार्ता में तय किया किया था कि तीन महीना के अंदर अहर्ता प्राप्त चतुर्थवर्गीय बिजलीकर्मियों को तृतीय श्रेणी में प्रोन्नति दी जाएगी। मैनडेजकर्मियों को नियमित किया जाएगा और ओवरटाइम का भुगतान किया जाएगा। महिलाओं को राज्य सरकार की तरह महीने में दो दिन का विशेष अवकाश दिया जाएगा। अभियंताओं की तरह ही एमएसीपी का भी लाभ दिया जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। कालअवधि समाप्त होते ही प्रोन्नति का वादा भी पूरा नहीं किया गया। 8 अगस्त को नए अध्यक्ष सह महाप्रबंधक आरके श्रीवास्तव व महाप्रबंधक कार्मिक से रांची में वार्ता हुई जिसमें 26 सितंबर तक मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गया था लेकिन तिथि समाप्त होने तक मांगों को पूरा नहीं किया गया।
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !