Breaking News

राज प्रताप सिंह बने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर आईएएस राज प्रताप सिंह की नियुक्त की गई है। राज प्रताप सिंह वर्तमान में कृषि उत्पादन आयुक्त व बेसिक शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा एनटीपीसी के पूर्व अधिकारी कौशल राज शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया गया है। यह दोनों पद लम्बे समय से खाली चल रहे थे। अब आयोग में अध्यक्ष और दो सदस्य हो जाएंगे। पूर्व अध्यक्ष देश दीपक वर्मा के राज्य सभा में तैनाती होने के बाद से अध्यक्ष पद खाली चल रहा था। सदस्य एसके वर्मा ही कार्यवाहक के तौर पर काम देख रहे थे।
राज्यपाल की ओर से नियुक्त आदेश जारी होने के बाद प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने सोमवार को नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *