राम किशोर रावत।
लखनऊ।माल गोदाम से राशन लादकर गये डाला चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।चालक के परिजनों ने किसी अनहोनी का शक जताया है।पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
माल इलाके के वीरपुर गांव निवासी राजेश जो डाला चलाता है।शुक्रवार को आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम से गल्ला लादकर वह बगवारा गांव गया था।कोटेदार सूबेदार के घर गल्ला उतारकर वह दोपहर करीब दो बजे वापस लौट रहा था।अचानक पारा गांव के सामने उसकी तबियत बिगड़ गयी।साथ में गल्ला उतरने गए युवकों ने बताया कि राजेश को उल्टियां हो रही थीं।उसे तीन बजे माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।जब तक एम्बुलेंस पहुंची तब तक राजेश ने दम तोड़ दिया।परिजनों ने किसी अनहोनी की शंका जतायी है।पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !