Breaking News

लखनऊ: बीकेटी के स्कूलों में नौनिहालों के भोजन में बजबजाते मिले कीडे़

बच्चों ने सब्जी में कीड़ों को देखते ही फेंका खाना, जिम्मेदार हैं बेखबर

उमेश सैनी/कुश बाजपेयी,बीकेटी संवाददाता

लखनऊ।बीकेटी के महिंगवा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शनिवार को मिड डे मील में परोसे गए खाने में बजबजाते हुए कीड़े मिले। बच्चों ने सब्जी में कीड़े देखते ही उसे फेंक दिया। शिकायत के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने आनन-फानन में बच्चों को घर भेज दिया। अधिकतर बच्चों का कहना है कि आए दिन खाने में कीड़े निकलते रहते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। टिकरी गांव के प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय करीमनगर स्कूलों में रोजाना की तरह शनिवार दोपहर भी बच्चों को खाना परोसा गया। इसमें राजमा की सब्जी दी गई थी।

सब्जी में बजबजाते हुए कीड़े भी परोसे गए थे। कीड़ों को देखकर बच्चे परेशान हो गए। उन्होंने फौरन शिक्षकों से इसकी शिकायत की और फिर खाने को फेंक दिया। शिक्षकों ने भी सब्जी को देखा और उसमें रेंगते हुए कीड़े भी। वह भी यह देख हैरान रह गए। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी बच्चों को खाना खाने के लिए घर भेज दिया। टिकरी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मंजू श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां 96 बच्चे हैं। कीडे़ मिलने के बाद किसी बच्चे ने भोजन नहीं किया तो चावल और राजमा के कंटेनर वापस भेज दिए गए थे।

लखनऊ:दबंगो ने स्कूली बस में किया तोड़-फोड़, माल पुलिस बनी अनजान,मलिहाबाद में दर्ज हुआ मामला

साथ ही उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी।
यहां भी आए दिन खाने में परोसे जा रहे कीड़े पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका मंजू गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय महिंगवा प्रथम के प्रधानाचार्य दीपक मिश्र और टिकरी प्राथमिक विधालय की प्रिंसिपल माधुरी श्रीवास्तव ने बताया कि महिंगवा क्षेत्र केटिकरी, करीमनगर,डरावा,अरिगवा,महिंगवा और रेवामउ के सरकारी स्कूलों से खाने में कीड़े मिलने की शिकायतें आई हैं। इसलिए किसी भी बच्चे को खाना नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि आए दिन खाने में कीड़े परोसे जा रहे हैं।

खाने में कीड़े मिलने की शिकायत पर टीम को स्कूल भेजा गया था। हालांकि जांच के दौरान सब्जी में कीड़े मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी स्वच्छ और बेहतर मिड-डे-मील देने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. अमर कांत सिंह, बीएसए

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *