Breaking News

लखनऊ:मैं भी नाराज हूं मैं कहां जाऊं : अखिलेश

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि नाराज तो हम भी हैं, लेकिन हम कहां जाएं। अपने अंकल अमर सिंह के तीखे बयान और शिवपाल द्वारा मोर्चा बनाए जाने के पीछे क्या भाजपा है? इस पर अखिलेश ने कहा कि यह जो हुआ वह यही इशारा कर रहा है।

अखिलेश ने कहा उन्हें बताया गया है कि चाचा व अंकल भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। भाजपा हम सबको लड़ाने भिड़ाने में जुटी है। अखिलेश ने मोर्चा बनाये जाने पर कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है और जैसे-जैसे केंद्र व राज्य के चुनाव नजदीक आएंगे, ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी।

अखिलेश ने शिवपाल सिंह यादव द्वारा अलग मोर्चा बनाने के ऐलान के बाद मीडिया से कहा कि भाजपा अंकल व चाचा के बहाने मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी है। वह इस खेल में माहिर है। हर चुनाव से पहले भाजपा यही करती रही है।

अखिलेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकारी घर छोड़ दिया लेकिन उन पर घर में तोड़ फोड़ करने का आरोप लगाया जा रहा है।

भाजपा सरकार ने नक्शा तक नहीं पास किया

अखिलेश ने कहा कि वे रहने के लिए अपना मकान बनाना चाहते थे लेकिन भाजपा सरकार ने इसके लिए नक़्शा तक पास नहीं किया। मुझ पर होटल बनवाने के आरोप लगाए गए।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *