Breaking News

लखनऊ:शिवपाल ने मीडिया में बयान देने के लिए नौ प्रवक्ता बनाए

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ। शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का मीडिया में पक्ष रखने के लिए नौ प्रवक्ताओं की पहली सूची जारी की है। इसमें समाजवादी सरकार के दो पूर्व मंत्रियों शारदा प्रताप शुक्ला व शादाब फातिमा का नाम भी शामिल है।

शिवपाल ने बुधवार को प्रवक्ताओं की सूची जारी करते हुए कहा है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया में पक्ष रखने के लिए अधिकृत सूची जारी कर दी है। इसलिए मोर्चा की तरफ से इनके द्वारा ही अधिकृत पक्ष रखा जाएगा।

पढ़ें यह भी खबर-अब धर्म युद्ध होगा पीछे हटने का सवाल नहीं : शिवपाल यादव

उन्होंने शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान तथा अरविंद यादव को प्रवक्ता बनाया है।

लखनऊशिवपाल-ने-मीडिया-में

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *