Breaking News

शहाबुद्दीन के बदले सुर, किया नीतीश की तारीफ

picsart_09-20-09-10-57उ.स. डेस्क: जम्मू कश्मीर के उरी आतंकी हमला मामले में भारत सरकार को कड़ा स्टेप लेना चाहिए. ये कहना है 13 वर्षो बाद जेल से छूटकर बाहर आये सीवान के पूर्व राजद सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का.

सीवान के जिला राजद कार्यालय व्हाइट हाउस में मंगलवार को कार्यकर्त्ता सम्मलेन में शिरकत करने आये मोहम्मद शहाबुद्दीन ने करीब तीन घंटे तक राजद कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से बातचीत की.

शहाबुद्दीन ने कहा कि वे भाजपा की तरह पकिस्तान पर सीधे हमला किये जाने की बात नहीं करेंगे, यह एक राजनयिक मामला है लेकिन इस मामले में केंद्र सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बैठक में उरी में शहीद सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

वहीं इस मौके पर शहाबुद्दीन ने राज्य सरकार की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि सीवान शहर में घूमने के बाद उन्हें पता चल रहा है कि राज्य सरकार काफी अच्छा काम कर रही है.

शहर की सड़कों की स्थिति पहले से काफी बेहतर नजर आ रही है. पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि खामियां ढूंढने पर अमेरिका में भी मिल जाएगी लेकिन बिहार सरकार अच्छा काम कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी अच्छा करेगी.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *