Breaking News

शहीद की पत्नी ने सरकार को बोला ‘भिखारी’ तो नीतीश ने बढ़ा दी मुआवजे की राशि

picsart_09-19-11-03-32पटना : आतंकियों के हमले में शहीद हुए अशोक सिंह की पत्नी ने मुआवजा को लेकर बिहार सरकार से नाराजगी जताई.शहीद की पत्नी संगीता ने कहा कि बिहार सरकार भिखारी है, हमको इनकी भीख नहीं चाहिए। दूसरे राज्यों में सरकार जहां 10 लाख और 20 लाख दे रही है, वहीं बिहार सरकार 5 लाख दे रही। मेरे पति दारू पीकर थोड़े ही मरे हैं। देश के लिए शहीद हुए हैं।
जिसके बाद बिहार सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि जम्मू कश्मीर के उरी आतंकी हमले में शहीद बिहार रेजिमेंट के तीन शहीदों के आश्रितों को अब 5 लाख रुपये के बजाय 11 लाख रुपये अनुग्रह राशि मिलेगी. सूचना जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के उरी आतंकी हमले में शहीद बिहार रेजिमेंट के तीन शहीदों के आश्रितों को अब 5 लाख रुपये के बजाय 11 लाख रुपये अनुग्रह राशि मिलेगी, जो इस प्रदेश के निवासी हैं.

बिहार निवासी जवान जो कि उक्त हमले में शहीद हुए हैं उनमें गया के नायक एसके विद्यार्थी, कैमूर के सिपाही राकेश सिंह एवं भोजपुर के हवलदार अशोक कुमार शामिल हैं. मेहरोत्रा ने बताया कि शहीद जवानों का जिला प्रशासन ने सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार भी किया. गया एवं कैमूर के शहीदों के अंतिम संस्कार के समय दोनों जिलों के प्रभारी मंत्री तथा भोजपुर के शहीद के अंतिम संस्कार के समय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार उपस्थित रहे.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *