डॉ.एस.बी.एस.चौहान।
चकरनगर,इटावा।मंदिर श्री राधा गोविन्द देव जी आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट (रजि.) जयपुर राजस्थान में श्री राधा गोविन्द ज्योतिष सम्मेलन 11मार्च 2018 को सम्पन्न हुआ जिसमे भारतवर्ष से पधारे ज्योतिषियो के मध्य ,जनता और ज्योतिष ,विषय पर चर्चा कराई गई |कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि केरूप मे प्रधान पीठाधीश राधा वल्लभ सम्प्रदाचार्य छोटी सरकार व्रन्दावन धाम व कार्यक्रम संयोजक आचार्य विजय शंकर पाण्डेय द्वारा आचार्य ब्रह्म कुमार मिश्र राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता एवं ज्योतिषी इटावा को शॉल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |कार्यक्रम में श्री अरूण वंसल जी दिल्ली (फ्यूचर समाचार पत्रिका के सम्पादक ) प्रशान्त शर्मा जयपुर मानस गोस्वामी प्रबन्धक पं. ब्रज भूषण शर्मा मोदी नगर रिषभ जैन व्याबर राजस्थान भानु प्रताप सिंह बीकानेर, भार्गव शर्मा उज्जैन सीमा शर्मा जयपुर सुनीता पाण्डेय शिमला आदि ज्योतिर्विदो ने कार्यक्रम में शामिल हो रोचकता बढाई. इटावा से श्री ब्रह्म कुमार मिश्रा का शामिल होना एक गौरव की बात रही इसके लिए क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें हृदय से बधाई दी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !