Breaking News

सीएम योगी ने कहा- उपचुनाव में हार पार्टी के लिए सबक,होगी समीक्षा

सीएम ने कहा कि जब प्रत्याशी घोषित हुए,तब सभी के प्रत्याशी अलग थे।लेकिन चुनाव के दौरान सपा बसपा के बीच आपसी सौदेबाजी हुई।इसे हमें समझने में कहीं न कहीं कमी रह गई।

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार स्वीकार कर ली है।सीएम योगी ने कहा कि जनता ने जो फैसला दिया है,उसे हम स्वीकार करते हैं।हमारे लिए ये परिणाम अप्रत्याशित हैं।हम लोगों ने कड़ी मेहनत की थी लेकिन कहां कमी रह गई।हम जल्द ही इसकी समीक्षा करेंगे।सीएम ने कहा मैं गोरखपुर और फूलपुर से विजयी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं और विश्वास करता हूं कि वे जनता के लिए काम करेंगे।इस दौरान विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।साथ ही कहा कि प्रदेश के अंदर राजनीतिक सौदेबाजी का जो दौर शुरू हुआ है,उसे हम रोकने का प्रयास करेंगे हम रणनीति बनाएंगे।

योगी ने कहा कि उपचुनाव में लोकल मुद्दे हावी हो जाते हैं।हमारे लिए दोनों ही चुनाव सबक हैं।इसकी समीक्षा होनी चाहिए।ताकि भविष्य में हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें।सीएम ने कहा कि जब प्रत्याशी घोषित हुए,तब सभी के प्रत्याशी अलग थे।लेकिन चुनाव के दौरान सपा बसपा के बीच आपसी सौदेबाजी हुई।इसे हमें समझने में कहीं न कहीं कमी रह गई।हमारी दोनों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी का हारना समस्या का विषय है।हम बेहतर योजना बनाकर कार्य करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि प्रदेश में जो राजनीतिक सौदेबाजी शुरू करने का जो दौर शुरू हो रहा है।उसे जनता समझेगी।सीएम ने कहा कि उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत कम होना और लोकल मुद्दों का असर रहता है।लेकिन आम चुनाव में ऐसा नहीं होता।उस समय राष्ट्रीय मुद्दे हावी रहेंगे,लोकल मुद्दे कमजोर पड़ जाएंगे।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *