राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
ग्रामीणों के अनुसार इसकी जानकारी भी कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों को दी जा चुकी थी।लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
हरदोई में तीन बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से तीन मासूम की जान गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना लोनार थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव की है।बताया जा रहा है कि स्कूल में छुट्टी होने के कारण गांव के बच्चें घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था।तभी बच्चा अमित खेलते-खेलते बिजली के पोल को छू लिया।वह उसी में चिपक गया।साथी को चिपका देख गोलू और भानू भी उसे हाथ से छुड़ाने लगे।इससे तीनों बच्चे करेंट की चपेट में आ गए।तीनों को चिपका देख ग्रामीणों में हलचल मच गई। हालांकि ग्रामीणों ने सूखी लकड़ी से तीनों को छुड़ाया।लेकिन तब तक अमित और भानू की मौत हो चुकी थी।जबकि गोलू को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां उसकी भी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार इसकी जानकारी भी कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों को दी जा चुकी थी।लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !