Breaking News

अब 11:30 बजे से चलेगा जिला दंडाधिकारी का न्यायालय

दरभंगा (विजय भारती) :-  समाहर्त्ता- सह- जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दरभंगा द्वारा सूचित किया गया है कि व्यवहार न्यायालय, दरभंगा 04 अप्रैल से पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 11:00 बजे तक (प्रातः कालीन सत्र) चलाया जा रहा है।

इसलिए विद्वान अधिवक्ताओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए जिला दंडाधिकारी के न्यायालय का कार्य समय में परिवर्तन करते हुए अब प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से जिला दंडाधिकारी के न्यायालय का कार्य संचालित होगा।इसलिए संबंधित पक्षकार न्यायालय में हाजिरी तथा अन्य पैरवी पूर्वाह्न 10:30 बजे तक देना सुनिश्चित करेंगे। न्यायालय कार्य का यह समय अगले आदेश तक जारी रहेगा।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …