Breaking News

प्रेमजीवर पंचायत के मुखिया ज़ीशान फारूकी बने काँग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, बधाईयों का लगा तांता

दरभंगा, विकाश कुमार :- बिहार काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के अनुशंसा पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नतुल्लाह रहमानी ने पार्टी के हित में उत्कृष्ट क्रियाकलाप को देखते हुए प्रेमजीवर पंचायत के मुखिया ज़ीशान फारूकी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। श्री रहमानी ने बताया कि ज़ीशान फारूकी काफी सक्रियता के साथ पार्टी से जुड़े हुए है और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ साथ हर वर्ग के मुद्दे को पार्टी फोरम में रखते है। वो प्रदेश उपाध्यक्ष पद के योग्य है और उनके मनोनयन से पार्टी और मजबूत होगी।

मनोनयन के बाद ज़ीशान फारूकी ने मीडिया को बताया कि हम काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, आदरणीय राहुल गाँधी और आदरणीय सोनिया गाँधी के आभारी है जो उन्होंने हमें इस योग्य समझा। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, जाले विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी, नगर अध्यक्ष राजा अंसारी, मो.इंज़माम, दिनेश गंगनानी, सरफ़राज़ अनवर, नाज़िया हसन, महिला जिलाध्यक्ष पूनम झा, डॉ. खुदादाद अब्दुल अली, मो.चाँद, मोहन पासवान, दयानंद पासवान, नूर आलम, गयासुद्दीन मुखिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. बब्बन, औझल पंचायत के मुखिया पति सूरज कुमार सहित कई शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …