Breaking News

नई शिक्षा नीति के विरोध में हस्ताक्षर अभियान जारी।

दरभंगा, विकाश कुमार :- 5 अप्रैल 2022:–नई शिक्षा नीति 2022 के खिलाफ आज चौथा दिन एमएलएसएम कॉलेज पर जारी रहा है। छात्रो को नई शिक्षा नीति के बारे में समझाया गया। सैकड़ो छात्रो ने अपना समर्थन देकर अपना हस्ताक्षर किया।


इस अवसर पर आइसा नेताओ ने कहा कि मोदी सरकार नई शिक्षा नीति लाकर दलित-गरीब के बच्चे को शिक्षा से वंचित करना चाह रही है। नई शिक्षा नीति में कहा गया है कि 40प्रतिशत ऑनलाइन शिक्षा देने की बात कही गई है। लौकडाउन में साफ दिखा की कैसे अधिकांश छात्र जिनके पास बुनियादी उपकरणों और संसाधनों तक पहुच नही है। ऑनलाइन शिक्षा से बाहर है। बिना किसी सरकारी सहायता के छात्रो का एक बहुत छोटा वर्ग ही सही कुछ अर्थों में सिख सकता है। कुल मिलाकर शिक्षा की गुणवत्ता बहुत गिर गई है। यहा तक की सबसे अच्छे विश्वविद्यालयो में भी। नई शिक्षा नीति ऑनलाइन क्लास को स्थायी अंग बनाना चाहती है। जो कि बिहार ऐसे राज्य के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। इस लिए सभी छात्र-छत्राओ को मिलकर नई शिक्षा नीति के खिलाफ आवाज को बुलंद करना होगा। इस अवसर पर आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, पीयूष मैथिल शामिल थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …