Breaking News

अस्पताल में तोड़फार, चिकित्सक ने दर्ज करायी प्राथमिकी, तीन नामजद!

चिकित्सक ने दर्ज करायी प्राथमिकी, तीन नामजद
हिमांशु के दादा ने चिकित्सक समेत कर्मी पर कराया मामला दर्ज
मामला अस्पताल में तोड़फार का, पुलिस ने जांच शुरु की

जयनगर/मधुबनी/ आकिल हुसैन-संवाददाता।
जयनगर थाना क्षेत्र के वाटरवेज चौक के समीप डा अशोक कुमार मरीक के द्वारा ठोकर से घायल मरीज का इलाज नहीं करने पर किल्निक में तोड़फोड़ मामले में चिकित्सक ने जयनगर थाने में मामला दर्ज कर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। चिकित्सक द्वारा दिए गए आवेदन में घायल युवक की प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने की बात कही है।

दिए गए आवेदन में चिकित्सक ने भेलवा टोला वार्ड नंबर 14 निवासी मोहन मांझी एवं उसका पुत्र विकास मांझी व गोविंद पूर्वे को नामजद आरोपी बनाते हुए पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग करने का आरोप लगाया है। वहीं घायल युवक हिमांशु कुमार का दादा भेलवा टोला निवासी राजेंद्र साह ने भी स्थानीय थाने में आवेदन देकर चिकित्सक डॉ अशोक कुमार मरीक व उनके किल्निक में कार्यरत कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

राजेन्द्र साह के द्वारा दिए गए आवेदन में होली पर्व की दोपहर लगभग ढाई बजे वाटरवेज चौक के समीप एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने हिमांशु कुमार को ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए वाटरवेज चौक स्थित चिकित्सक डॉ अशोक कुमार मरीक के निजी किल्निक में भर्ती कराया गया।

लेकिन चिकित्सक डॉ अशोक कुमार मरीक के द्वारा पुलिस केश का मामला बताकर घायल मरीज को किल्निक से अविलंब हटाने की बात कही। इस मामले में हिमांशु के दादा राजेन्द्र साह ने चिकित्सक डॉ अशोक कुमार व उनके एक कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इधर थाना अध्यक्ष उमाशंकर राय ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि करते हुए अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *