Breaking News

अहल्यास्थान संस्कृत महाविद्यालय में नैक संगोष्ठी

जाले : राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालयीय इकाई के तत्वावधान में नैक जागरुता संगोष्ठी रविवार को प्रखण्ड क्षेत्र के अहल्या स्थान स्थित रामऔतार गौतम संस्कृत महाविद्यालय, अहल्यास्थान, के सभागार में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भगलू झा ने अध्यक्षता करते हुए नैक संबंधि विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए विभिन्न विषयों को दशार्या । डॉ. दिगम्बर मिश्र सह प्राचार्य साहित्य ने छात्रों को संबोधित करते हुऐ कहा कि नैक निरीक्षण का उद्देश्य स्तरोन्नयन होता है। अंग्रेजी के सह प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार झा ने नैक निरीक्षण के प्रमुख सात बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए तैयारी कर अपने वेवसाइड पर अपलोड करने हेतु अध्यापकों को निर्देश दिया। हिंदी के सह प्राचार्य डॉ. निहार रंजन सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए नैक से संबंधित विषयों पर विचार रखा। कार्यक्रम में डॉ. त्रिलोक झा, डॉ. अभय शंकर, डॉ. जयप्रभा कुमारी, डॉ. सुभाष चन्द्र प्रसाद ने भी विचार व्यक्त किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *