
दरभंगा, विकाश कुमार :- दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखंड के कुमरौल गांव से पाली हनुमान मंदिर तक राम नवमी के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा जाना तय हुआ था, जिसमें दूर दूर से आकर ग्रामीण यात्रा निकालने के लिए तैयार थे ।परन्तु ऐन मौके पर एसडीओ द्वारा इस आदेश को ख़ारिज कर दिया गया. जिसके बाद यात्रा जहाँ से प्रस्थान होनी थी वहां पर घनश्यामपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष झा अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।इधर कुछ दिन पहले किसी अन-बन को लेकर हिन्दू और मुस्लिमों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद यह कहा जा रहा था कि अगर यह यात्रा निकलेगी तो विवाद एक बड़ा रूप ले सकती है, इस वजह से कुछ ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों के सिफारिश पर आदेश को ख़ारिज करवा दिया गया । इससे बाहर से रामनवमी यात्रा में आए भक्तो ने नाराजगी जताया। वही बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी एवं घनश्यामपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा अनुमंडल दण्डय पदाधिकारी संजीव कुमार कापर ने शान्ति समिति का बैठक बुलाकर ग्रामीणों को समझाया एवं शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील करते हुए सभी से निवेदन किया एवं हिंदू मुस्लिम एकता को क़ायम रखने को कहा।
इस मौके पर राम कृपाल राय ,देवेन्द्र राय ,मुकेश राय ,दिनेश राय के साथ सेकड़ो मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे ।।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !