Breaking News

किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सचिव ने की बैठक

दरभंगा, विजय भारती :- कृषि विभाग, बिहार के सचिव एन सरवणन ने आज सभी जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं जिला कृषि पदाधिकारी के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को लेकर वर्चुअल बैठक की।
      बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर जितने भी आवेदकों के आवेदन लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवा लिया जाए । किसानों को सूचित किया जाए कि वे 31 मई तक अपना ईकेवाईसी दुरुस्त करवा लें। यदि एनपीसीआई लिंक नहीं हुआ है तो अपना आधार और बैंक खाते को एनपीसीआई लिंक करवा लें।
      यदि आधार हिंदी में है तो उसे अपने मोबाइल से संबंधित पोर्टल पर जाकर इंग्लिश में अपडेट कर लें। बैठक में कृषि विभाग के निदेशक सावन कुमार एवं उद्यान निदेशक नंदकिशोर उपस्थित थे।
    दरभंगा जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के आवेदन की स्थिति से जिलाधिकारी ने कृषि सचिव को अवगत कराया।
    बैठक में बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के तहत मखाना को प्रोत्साहित करने के संबंध में भी निर्देश दिया गया साथ ही दक्षिण बिहार के जिलों को फसल अवशेष नहीं जलने पाए, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने का भी निर्देश दिया गया।
     एनआईसी दरभंगा से जिलाधिकारी राजीव रौशन, उप विकास आयुक्त सुल्तानिया एवं जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …