बेगूसराय,पंकज कुमार – संवाददाता: महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जीएसटी को नये नाम गब्बर सिंह कहे जाने पर जमकर भरांस निकाला। उन्होंने कहा कांग्रेस की यह दोहरी नीति है। अन्दर में कुछ और बाहर में गरीब जनता को ठगने का काम करती है। नोटबंदी का भी नतीजा उन्होंने यूपी चुनाव को देख लिया होगा कि जनता का समर्थन किसके पास है। यह जीएसटी और नोटबंदी भारतीय इतिहास एवं देश हित के लिए बड़ा कदम है। आजकल फिल्म स्टार आमीर खान की बाॅडी को देखकर उनका अनुकरण में राहुल गांधी लगे हुए हैं। मौके पर महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कृष्णमोहन पप्पू, ललन प्रसाद, संजय गौतम, कुंदन भारती, कुणाल कुमार, राजीव वर्मा, सुभम कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के द्वारा पत्रकारों के साथ किये गये दुव्र्यवहार की केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने घोर निंदा की।