Breaking News

उ०प्र० :: रेप पीड़िता के खुदकुशी के मामले में मां-पिता के बयान हुए दर्ज !

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह-
– पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप
पीजीआई के दोधनखेड़ा में 16 वर्षीय किशोरी से रेप और उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को मृतका की मां और पिता का बयान दर्ज किया। इसमें दंपति ने भू-माफिया राम सिंह यादव व उसके सहयोगी संतोष कुमार और किसान यूनियन की नेता कलावती पर पूर्व में लगाए गए अपने आरोपों को दोहराया। वहीं मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट लगने की भी पुष्टि हुई है। लिहाजा पुलिस ने उसके मां-पिता से चोटों के बारे में भी पूछताछ की।
दोधनखेड़ा निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने 14 अक्टूबर को अपने दादा की समाधि पर जाकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया था। मृतका की मां ने आरोप लगाया था कि भू-माफिया राम सिंह यादव उसकी नाबालिग बेटी, पति व सास को दर्शन कराने की बात कह कर बालाजी ले गया था। वहां राम सिंह ने किशोरी को होटल के कमरे में बंधक बनाकर दुराचार किया। इसमें कलावती और संतोष ने उसका साथ दिया। वापस लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी थी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली थी।
सीओ कैंट तनु उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को मृतका की मां व पिता का बयान दर्ज किया गया। वहीं मृतका की दादी ने अपने बयान में किशोरी से रेप की बात से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतका की मां व उसकी सास और देवर में संपति को लेकर अनबन चल रही है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। इसलिए अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *