Breaking News

कबड्डी व बॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने जीता एसएसबी ट्रॉफी

एसएसबी के खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं को मिला पुरस्कार


हरलाखी/मधुबनी/ आकिल  हुसैन -संवाददाता।
खेल से मानसिक व शारीरिक तंत्र का विकास होता है। खेल हमें अनुशासन भी सिखलाता है। खेल के माध्यम से देश प्रेम की भावनाएं भी जागृत होती है। उक्त बातें पिपरौन एसएसबी कंपनी इंचार्ज पूरण सिंह ने खेल.कूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही। पिपरौन एसएसबी कैम्प के मैदान में एसएसबी 48 वीं वाहिनी जयनगर के तत्वाधान में सामाजिक चेतना अभियान के तहत सीमावर्ती इलाकों में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे खेल.कूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन ग्रामीण इलाकों के बालिकाओं के बीच कबड्डी व बॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का मुकाबला हुआ। जिसमें पिपरौन की बालिकाओं ने अलग अलग टीम बनाकर खेल.प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेता व उपविजेता टीम में एसएसबी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। साथ ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी उचित पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। कंपनी इंचार्ज श्री सिंह ने बताया कि एसएसबी द्वारा युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण परिवेश के युवाओं में खेल.कूद के प्रति बढ़ावा देने के मकसद से उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस प्रीतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले सभी युवाओं व बालिकाओं को पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अगली कड़ी में मैराथन दौड़ भी कराया जाएगा। मौके पर कंपनी इंचार्ज पूरण सिंहए पंसस अनिल कुमार सिंहए यशवंत कुमारए एएसआई रंजीत कुमारए विमलेश प्रसादए हिमांशु विश्वकर्माए विक्की वर्माए जिबछ रामए बालिका रीचा सिंहए रितिका सिंहए जीया सिंहए सुप्रिया कुमारी व खुशबू कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *