रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण है,शारीरिक कष्ट
चकरनगर,डॉ.एस.बी.एस.चौहान।
चकरनगर,इटावा।बकेवर स्थिति अंशकालिक पत्रकार श्री मंतोष तिवारी जो धनाभाव के कारण भीष्म पितामह जैसी सैया पर लेटे हुए हैं।
इलाज कराने के लिए धन पर्याप्त मात्रा में पास में ना होने के कारण मोहताज स्थिति में आर्थिक और शारीरिक कष्ट झेल रहे हैं।
इस कष्ट से ओतप्रोत होकर श्री तिवारी ने कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखा लेकिन इसके बावजूद भी कहीं से कोई आर्थिक मदद के शुभ संकेत नजर नहीं आए।
जनपद इटावा के कुछ पत्रकारों ने इस बात के लिए कोशिश की किस श्री तिवारी जी कि मदद जैसे भी बन पड़े की जाए। इसके लिए कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने श्री तिवारी से दूरभाष पर बात की थी।
इसी व्यवस्था के चलते एक प्रार्थना पत्र मंतोष तिवारी ने लखनऊ शासन के लिए लिखा जिस पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पत्रांक संख्या 248 के दिनांक 16. 1. 18 के माध्यम से जिलाधिकारी इटावा को लिखा है कि श्री मंतोष तिवारी पुत्र विष्णुदत्त तिवारी अंशकालिक संवाददाता स्थान बकेवर की मार्ग दुर्घटना 11. 3. 16 को हो जाने से रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई है।
अतः आर्थिक अनुकंपा की जाय। दुर्भाग्यवश इस प्रार्थना पत्र पर दिए गए संलग्न पत्र को ठीक 2 माह व्यतीत हो चुके हैं लेकिन आज तक इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्यवाही ना होने से पीड़ित, दुखी श्री तिवारी पुनः उदास /टूटे मनोबल के साथ दूरभाष पर बताते हैं
कि आब इस दुनिया में जीवित रहना संभव नहीं लग रहा है क्योंकि जब तक पैसा रहा इलाज होता रहा जिससे इतना समय जीवित रहने में गुजर गया पर अब धनाभाव के चलते इलाज भी बंद है तो मौत के अलावा हो ही क्या सकता है
इसके लिए पत्रकारों ने जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया है कि यह प्रार्थना पत्र के साथ लखनऊ शासन से आए दिशा निर्देश पर सकारात्मक कार्यवाही कर श्री मंतोष तिवारी की आर्थिक मदद की जाए ताकि उनके शरीर का कष्ट हरण हो सके।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !