Breaking News

ग्राम पंचायत की छोटी सी जमीन को लेकर चले लाठी डंडे महिला सहित नौ लोग घायल

उमेश सैनी।

मोहनलालगंज।निगोहां थाना क्षेत्र के कांटा करौंदी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी जिसमे दोनो पक्षों से महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों तरफ के लोगों को लेकर थाने चली आयी। व घायलों को उपचार के लिए मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहां थाना क्षेत्र के कांटा करौंदी गांव के रहने वाले  खुशीराम व गांव के ही बोधीलाल के बीच पिछले कई वर्षों से ग्राम समाज की एक छोटी-सी भूमि पर कब्जेदारी को लेकर रंजिश चली आ रही है। उक्त भूमि पर खुशीराम पिछले कई महीनों से छप्पर रखे हुए है जिसको लेकर सोमवार को दूसरे पक्ष से बोधीलाल ने खुशीराम से अपनी जमीन बताकर छप्पर हटाने की बात कही जिसके विरोध में दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और फिर दोनो तरफ से अन्य लोग भी लाठी डंडा लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी।वहीं इस मारपीट में एक पक्ष खुशीराम, विधावती, धर्मेंद्र, जगदेव, सोनी  व दूसरे पक्ष से बोधीलाल , बुधाना, सदासहाय, फुल्लू  घायल हो गए । वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा व दी गयी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया।

  • प्रशासन की लापरवाही से आये दिन गांवो में चल रही है लाठियां

निगोहा थाने के ज्यादातर गांवो में सरकारी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर आपस मे लोग आमने सामने रहते है। और स्थानीय प्रशासन ऐसे मामलों को गंभीरता से सज्ञान नही लेता जिसके चलते आये दिन गांवो में खून बहता है।यही वजह है कि अभी दो दिन पहले भी सरकारी जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर जमकर लाठी चली और दर्जन भर लोगो का खून बहा और सोमवार को भी निगोहा के ही कांटा करौंदी गांव में भी लाठी चल गई जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *