डेस्क : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार सहित पांच राज्यों के लिए राज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे सत्यपाल मलिक को बिहार का नये राज्यपाल बनाये गए हैं। इसके अलावा गंगा प्रसाद को मेघालय, बीडी मिश्रा को अरूणाचल प्रदेश, जगदीश मुखी को असम तथा बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा एडमिरल (रिटायर्ड) देवेंद्र कुमार जोशी केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाए गए हैं।
बता दें कि बिहार के राज्यपाल रहे रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति प्रत्याशी बनने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। काेविंद के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद भी केसरी बिहार के राज्यपाल के प्रभार में बने रहे। इसके बाद शनिवार को राष्ट्रपति ने सत्यपाल मलिक को राज्यपाल नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।