विधि सेवा प्राधिकार की ओर से सहायता राशि प्रदान किया गया।

दरभंगा (विजय भारती) :- जी.एम. रोड अग्निकांड की पीड़िता निक्की झा एवं रीता झा को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिलाधिकारी राजीव रौशन के कर-कमलो से 01-01 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। निक्की झा को उसकी बहन की मृत्यु एवं रीता झा को उसके बेटा की मृत्यु अग्निकांड में हो जाने के कारण विधि सेवा प्राधिकार की ओर से सहायता राशि प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश-सह- जिला विधिक सेवा प्राधिकार,दरभंगा के सचिव मो0 जावेद आलम एवं अंचलाधिकारी सदर उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !