
दरभंगा, विजय भारती:- भारत के संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर विकास भवन, दरभंगा के समीप नवनिर्मित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने माल्यार्पण कर बाबासाहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर वहाँ उपस्थित अनुसूचित जाति जनजाति संघ के सचिव राज कुमार पासवान व अध्यक्ष डॉ0 हरेंद्र कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !