
चकरनगर/ इटावा,13 अप्रैल। श्री जवाहर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता का आज उनके स्टाफ ने बड़े ही धूमधाम के साथ विदाई समारोह का कार्यक्रम उनकी तमाम पिछली यादों को तरोताजा करते हुए संपन्न हुआ।
ज्ञातव्य हो कि श्री जवाहर इंटर कॉलेज चकरनगर में रहे सिविक्स प्रवक्ता दिनेश चंद्र पांडेय का विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेंद्र एवं उनके स्टाफ ने एक विशेष आयोजन कर उन्हें विदाई दी। श्री पांडे 1982 में 31 मार्च को भर्ती हुए थे उन्होंने अपने जीवन काल का एक लंबा सफर बड़ी सादगी पूर्ण माहौल में रहकर व्यतीत किया। कहीं कोई भी शिकवा शिकायत उनके कार्यकाल में देखने को नहीं मिली। उच्च विचार सादा जीवन उनके जीवन के लिए एक विशेष पहल के रूप में रही आज के परिवेश में उन्होंने दाखिला ही नहीं लिया,सादा जीवन ही व्यतीत करने में उन्होंने महारत हासिल की, उन्होंने अपने कार्यकाल में सैकड़ों बच्चों को अध्यापन कार्य के दौरान शिक्षा दी वहीं उन्होंने हिंदुत्व संस्कारों पर भी सदैव बल दिया। उनके विदाई समारोह के आयोजन में वक्ताओं ने तमाम पुरानी यादों को तरोताजा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की प्रधानाचार्य शैलेंद्र ने श्री पांडे जी के कार्य की तारीफ करते हुए उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर उनका समस्त स्टाफ विनय त्रिपाठी, विनय पटेल, रणविजय, उमाशंकर, अल्का दीक्षित, सोबरन सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनंतराम, रमेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, संजय, अलवर के साथ-साथ सारा स्टाफ और क्षेत्र के कुछ गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !