Breaking News

डीसीएम ने सब्जी ले जा रहे,डाला में मारी जोरदार टक्कर खाई में पलटा

माल, राम किशोर रावत।

माल, लखनऊ।दुबग्गा रोड बन्सीगढ़ी के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने डाला में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डाला अनियंत्रित होकर 15 फिट गहरी खाई जाकर पलट गया। जिसमे कोई हताहत नही हुआ। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची।
शनिवार सुबह 8 बजे माल से किसानों की सब्जी लोड कर डाला टाटा मैजिक नम्बर यूपी 77 पी 8516 दुबग्गा मंडी जा रहा था। माल दुबग्गा रोड पर बंशीगढ़ी के पास सामने आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने डाला में जोरदार ठोकर मारदी जिससे डाला 15 फुट गहरी खाई में जाकर पलट गया। गनीमत इतनी रही कि डाला में चालक हरिकिशोर मौर्य (22) सहित सवार तीन किसान को ग्रामीणों और राहगीरी की मदद से रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया । लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची जिससे लोगो मे पुलिस के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला ।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *