Breaking News

तीन तलाक के खिलाफ एहतजाजी जुलूस 13 मार्च को !

मुसलमानान-ए-मधुबनी का एहतजाजी जुलूस होगा तारिख साजःनजर/नेयाज

मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम एवं इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद का संयुक्त दौरा मधुबनी के 13 मार्च के एहतजाजी जुलूस को लेकर हुआ।

मधुबनी पहुँचने पर बेदारी कारवाँ के अध्यक्ष नजरे आलम ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि भारत की मौजूदा सरकार के द्वारा हमारी शरीयत (मजहब) में मुदाखिलत, मुस्लिम मर्दों को साजिश के तहत जेल में डालने और मुस्लिम ख्वातीन को हुकूक दिलाने के नाम पर परेशान करने के लिए बनाया गया काला कानून वापस लेने के लिए तमाम मुसलमानान-ए-मधुबनी की जानिब से 13 मार्च 2018 को मुस्लिम महिलाओं एवं पुरूष के एहतजाजी जुलूस की तैयारी बहुत जोर शोर से चल रही है।

लाखों की संख्या में महिलाएँ एहतजाजी जुलूस में शिरकत करेंगी और सरकार से अविलंब बनाया गया काला कानून वापस लेने की मांग करेंगी। साथ ही सरकार को यह चेतावनी भी दी जायगी कि वह देश के सभी जाति धर्म के लोगों के विकास के लिए काम करे। किसी भी जाति समुदाय के धर्म मजहब में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जायगा।

श्री आलम ने मधुबनी की अमन पसंद जनता से अपील करते हुए कहा कि जुलूस को कामयाब बनाने के लिए सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। साथ ही श्री आलम ने हिन्दू भाईयों से भी अपील की कि वह देश में अमन और भाईचारे का परिचय देते हुए 13 मार्च के जुलूस में अपना भरपूर सहयोग दें ताकि गंगा जमिनी तहजीब बरकरार रह सके।

वहीं इंसाफ इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष श्री नेयाज ने भी बताया कि भारत की मौजूदा सरकार लगातार मुसलमानों को निशाना बना रही है कभी गौ हत्या के नाम पर तो कभी दहशतगर्दी के नाम पर तो कभी मजहब के मामले में हस्तक्षेप करके। सरकार का काम विकास को आगे बढ़ाने का है ना कि किसी के धर्म में हस्तक्षेप करने का। सरकार इस काले कानून को अविलंब वापस लेना होगा। नहीं तो पूरे भारत में एक साथ आन्दोलन किया जाएगा जिसमें दलित-मुस्लिम एकता का परिचय दिया जायगा।

सरकार वक्त रहते धार्मिक मामले में हस्तक्षेप बन्द करे और मुस्लिम महिलाओं, नौजवानों एवं मुस्लिम मर्दां को रोजगार से जोड़े और शिक्षा के क्षेत्र में काम करे। मुसलमानों को सरकार से मिलने वाला अधिकार दिया जाए। इस अवसर पर मकसूद आलम पप्प खान, बेदारी कारवाँ के मधुबनी के जिम्मेदार में राशिद कमाल राशिद आदि शामिल थे।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *