Breaking News

तीन दिनो से लगातर हो रहे वर्षा से खिले किसानो के चेहरे !

चतरा/इटखोरी : पिछले तीन दिनों से लगातार रुक-रुक हो रहे वर्षा ने किसानों के उम्मीदो को पंख दे दिया है और सभी के चेहरे खिल गए हैं। ऐसे में जिले के किसान खेती के तैयारी में जोर शोर से लग गए है। किसान अहले सुबह से लेकर देर शाम तक झमाझम वर्षा के बीच में खेतों को तैयार करने में लगे हैं। वहीं धान, मक्कई, अरहर की खेती करने वाले किसानों की भीड़ इन दिनों बीज दुकान व पैक्स गोदमों में लग रही है। दुसरी ओर लगातार वर्षा से पानी की निकासी नही होने के कारण गिद्धौर, प्रतापुर, इटखोरी के कई सड़क तालाब में तबदील हो गए हैं। लागतार बारिस से इटखोरी झंडा चैाक का सड़क तालाब में तबदील हो गया है। जिसके कारण राहगिरों को भारी प्रेषानी का सामाना करना पड़ रहा है।

इटखोरी प्रखंड के किसान धनंजय सिंह, रामप्रसाद राणा, राकेश सिंह, संजय गुप्ता, मोहन दांगी ने बताया कि इस वर्ष बारिस को देखते हुए अच्छी खेती की उम्मीद है। वहीं सभी ने आगे कहा की सरकार द्वारा अनुदानित मुल्य पर बीज मिलने से हम सभी किसानों को राहत मिल रही है। किसानों द्वारा धान का बिचड़ा भी तैयार किया जा रहा है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …