रामकिशोर रावत
माल(लखनऊ) मामा के घर से लौट रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक महेंद्रा पिकअप में जा भिड़े जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जब कि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुचाया और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही चालक सहित मौके से फरार हो गया।
गुरुवार शाम लगभग 7 बजे तेज रफ्तार पल्सर सवार दो युवक आगे जा रहे महेंद्रा पिकअप में जा भिड़े जिसमे एक की मौके पर ही मौत ही गयी। जब कि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे बीकेटी स्थिति साढामउ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमखोंनवा गाँव निवासी किसान प्यारे लाल का बीस वर्षीय बेटा राधेलाल अपने दोस्त सोनू (22) पुत्र रामविलास के साथ अपने मामा के घर माल के निकरोजपुर गया था। दोनो शाम लगभग सात बजे बाइक से वापस अपने गाँव जमखोनवा जा रहे थे। प्रत्क्षयदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। माल इटौजा रोड बसहरी गाँव के पास अभय टेडर्स के पास माल से इटौजा की ओर जा रहे महेंद्रापिकअप में जा भिड़े जिसमे बाइक चला रहे राधेलाल (20) की मौके पर ही मौत हो गयी। जब कि बाइक पर पीछे बैठा सोनू(22) गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल सोनू को बीकेटी के साढामउ अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक चार भाई व तीन बहने है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !