Breaking News

दूधियों से भरा पिकप पलटा,आधा दर्जन लोग घायल

राम किशोर रावत।

माल,लखनऊ।दूधियों से भरा लखनऊ जा रहा तेज रफ्तार महेंद्रा पिकअप असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। और सैकड़ो लीटर दूध सड़क पर फैल गया। आंशिक रूप से चोटिल लोगो का एक निजी अस्पताल उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

गुरुवार सुबह माल से नौ बजे लगभग डेढ़ दर्जन दूधियों को लादकर लखनऊ जा रहा तेज रफ्तार महेंद्रा पिकअप संख्या यूपी32 सीएन 2421 माल दुबग्गा रोड बृजभूषण इंटर कालेज गोपरामऊ के पास असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सुल्तान (60) मौलवी (50) निवासी गुरेरा व कमलेश कुमार (40) निवासी कमलुद्दीननगर सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये और सैकड़ो लीटर दूध सड़क पर फैल गया। राहगीरों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल पहुचाया गया। जहाँ उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *