Breaking News

पंजाब :: महिला ने पुलिस पर लगाए संगीन आरोप, शादीशुदा होते हुए भी धोखे से की मुझसे शादी।

जालंधर (ब्यूरो) : कुलजीत कौर उर्फ ज्योति निवासी ज्वाला नगर 141-C दोबारा पुलिस मुलाजम 4 नंबर डिवीजन में तैनात हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त मुलाजम ने शादी का झांसा देकर कई सालों तक शारीरिक शोषण किया पर बाद में राजीनामा के तौर पर 9 महीने पहले शादी भी कर ली, शादी के बाद ज्वाला नगर में स्थित 141-C नंबरी मकान भी उसके नाम से बयाना करके खरीदा गया, जिसमें वह उसके साथ 9 महीने रही, लेकिन जन्माष्टमी के दिन इंद्रजीत की पहली पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंच गई और उसे घर से बाहर निकाल स्वयं रहने लग गई इस बाबत इंद्रजीत की पत्नी ने कहा कि यह मकान हमने इसे किराए पर दिया था और हम कहीं और स्वयं किराए पर रहते थे। 

इस बाबत पीड़ित द्वारा आज कमिश्नर को फोन करके शिकायत भी की थी पीड़ित ने आरोप लगाए कि उसके ऊपर इंदरजीत के परिजनों द्वारा पर्चा भी करा दिया गया, घर से भी बाहर निकाल दिया गया और डिवीजन नंबर 1 के थाना प्रभारी मेरी मदद नहीं करते ना ही सुनवाई करते हैं। ज्योति ने एक और बड़ा संगीन आरोप लगाते हुए बताया कि इंदरजीत काफी लंबे समय से नशा बेचता व खरीदता आया है, उसने दो व्यक्तियों का नाम और फोन नंबर भी दिया जो नशा खरीदने और बेचने में उसकी मदद करते हैं उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे भी इंदरजीत नशे की जबरदस्ती टींके लगाता था, उसने बताया कि इंदरजीत के चलते मुझे नशे का आदि बना दिया गया। उसने बताया कि इस बाबत पुलिस द्वारा उसकी कोई भी मदद नहीं की जा रही यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगी।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *