Breaking News

पारा शिक्षकों ने की बैठक, दी आन्दोलन की चेतावनी !

प्रतापपुर (रांची ब्यूरो): झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के प्रतापपुर प्रखंड इकाई की बैठक मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार यादव ने किया। जबकी जिला प्रतिनिधि मिथलेश कुमार सोनु बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित पारा शिक्षकों ने कहा कि पिछले आन्दोलन में सरकार एवं पारा शिक्षकों के बीच विभिन्न मांगों पर लिखित समझौता हुआ था। लेकिन समझौते के अनुसार न तो आजतक पारा शिक्षकों का समायोजन हुआ और न ही मानदेय मे 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऐसे में जाहिर होता है कि सरकार पारा शिक्षकों के प्रति व्यवहार अच्छा नही है। पारा शिक्षकों ने पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार की घोर निंदा करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर देने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि सोनु ने कहा कि समाज में किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो सरकार उसके आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की राशि प्रदान करती है। परन्तु पारा शिक्षक की मृत्यु होने पर एक रुपया भी सरकार की ओर से नही मिलता है। पारा शिक्षक अन्य सरकारी लाभ से भी वंचित हैं। जबकि मानदेय एक श्रमिक मजदूर से भी कम है। यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो हम एक बार फिर जोरदार आन्दोलन करेंगे।

बैठक मे उमेश प्रसाद साव, पंकज कुमार, शिवनंदन यादव, विश्वजीत सिन्हा, सीयाराम पासवान, अशोक कुमार, जगदीश यादव, उमेश यादव, रामस्वरुप यादव, विजय प्रसाद, सहित दर्जनों पारा शिक्षक उपस्थित थे

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …