माल लखनऊ राम किशोर रावत।
पारिवारिक कलह के चलते पिता पुत्र के बीच हुए विवाद में आहत पिता ने अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे गम्भीर हालत में सीएचसी पहुचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ।
माल इलाके मे गत रविवार रात मसीढा हमीर गाँव निवासी मजदूर मुन्ना(50) अपने दो बेटों राकेश व दिनेश के साथ रहता है। जिसका रविवार रात बड़े बेटे राकेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बेटे से हुए विवाद से आहत मुन्ना ने घर के अन्दर चाकू से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे गम्भीर हालत में छोटे बेटे दिनेश ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी माल पहुचाया। जहाँ इमरजेन्सी डियूटी कर रहे डॉक्टर एसएन त्रिपाठी ने प्राथमिक उचार कर पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद हालत गम्भीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया । जहाँ उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। वही ग्रामीणों कि माने तो मुन्ना और उसके बेटे शराबी है जिनका शराब के नशे में अक्सर झगड़ा होता रहता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया घटना के वक्त पिता पुत्र शराब के नशे में थे। ग्रामीणों के अनुसार इसके पहले भी दो बार मुन्ना आत्म हत्या का प्रयास कर चुका है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !